Wednesday 24 August 2016

Subedar Ratan Singh

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के हीरो वीर चक्र विजेता सूबेदार रत्न सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आज सुबह 11 बजे गांव टिब्बा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विभिन्न धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि सूबेदार रत्न सिंह और अन्य सैनिकों की बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी जिसमें अभिनेता पुनीत इस्सर ने सूबेदार रत्न सिंह का किरदार निभाया था। 1971 के युद्ध में जब सूबेदार रत्न सिंह राजस्थान में लोंगोंवाल पोस्ट पर तैनात थे तब पाकिस्तानी सेना द्वारा 45 टैंकों और बटालियन के 2 हजार से अधिक सैनिकों के हमले को महज 80 भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई थी।

1 comment: